November 1, 2026

लाहौरी गेट इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने दिया करोड़ों की डकैती को अंजाम

0
delhi-rs-2-30-crore-looted-from-office-at-gunpoint-in-lahori-gate-police-form-four-teams-1503656597

पुरानी दिल्ली के व्यस्त कारोबारी इलाके लाहौरी गेट के कृपा बृजनाथ क्षेत्र में एक बड़ी वारदात सामने आई है। बुधवार सुबह चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाश एक कंपनी के दफ्तर में जबरन घुस गए। उस समय ऑफिस में सिर्फ एक कर्मचारी अकेला मौजूद था। बदमाशों ने उसे पिस्तौल दिखाकर बंधक बना लिया और विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। इसके बाद आरोपी अलमारी की चाबी छीनकर उसमें रखे लगभग 2.30 करोड़ रुपये नकद बैग में भरकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहले से खड़ी एक कार में बैठकर भाग निकले। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *