September 16, 2026

नोएडा में चलती बस में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार

0
5DgVJEMvMUqsbRS6

नोएडा में चलती बस में 17 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा मैनपुरी से नोएडा स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। रास्ते में बारिश के कारण वह परी चौक पर उतर गई और एक खाली बस में बैठ गई। आरोप है कि बस आगे बढ़ने के बाद चालक और परिचालक ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की और विरोध करने पर धमकाया। बाद में दोनों आरोपी उसे कश्मीरी गेट क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *