September 16, 2026

फ्रिज में धमाके के बाद घर में लगी आग, एक परिवार के चार लोगों की मौत

0
four-of-family-killed-after-refrigerator-explodes-in-belagavi-house-1789451221

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में हुए अचानक धमाके के बाद घर में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार देर रात चावट गल्ली इलाके में हुई। मृतकों की पहचान गजानन धमोने (65), रोशन धमोने (21), शारदा धमोने (45) और भारती धमोने (50) के तौर पर हुई है। वहीं, प्रिया धमोने (28) और गंगा धमोने (25) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और फ्रिज में धमाके की वजह पता लगाने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *