September 18, 2026

झीरम घाटी हत्याकांड: एनआईए कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा

0
l9820260905165517

छत्तीसगढ़ के चर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर स्थित एनआईए की विशेष अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को कांग्रेस की ‘परिवर्तन यात्रा’ के काफिले पर नक्सलियों द्वारा किए गए घातक हमले में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल और महेंद्र कर्मा समेत 29 लोगों की जान चली गई थी। करीब 13 वर्षों तक चली सुनवाई और 101 गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद अदालत ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। फैसले के तहत इस आदेश की अंतिम पुष्टि के लिए मामला उच्च न्यायालय भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *