आईआईटी बॉम्बे प्रशासन ने मानी छात्रों की मांगें
आईआईटी बॉम्बे में 20 वर्षीय छात्र की दुखद आत्महत्या के बाद छात्रों द्वारा किए जा रहे तीव्र विरोध प्रदर्शन के आगे संस्थान प्रशासन को झुकना पड़ा है। प्रशासन और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में 18 सूत्रीय मांगों पर सहमति बन गई है। इसके तहत संबंधित प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, मामले की स्वतंत्र जांच कराने और परिसर के अस्पताल में 24 घंटे मानसिक स्वास्थ्य एवं काउंसलिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।