केरल में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से तबाही
केरल के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ व भूस्खलन की घटनाओं से भारी तबाही हुई है। अलग-अलग हादसों में कम से कम पांच लोगों की जान चली गई और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आगामी दिनों में और अधिक बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।