सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में नया मोड़
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी के नागरिकता प्राप्त करने से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के आरोपों से जुड़ी याचिका पर पुनर्विचार की मंजूरी दे दी है। अदालत ने निचली अदालत के उस पुराने आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें एफआईआर दर्ज करने की मांग को बिना स्पष्ट कारण बताए रद्द कर दिया गया था। अब मजिस्ट्रेट कोर्ट इस पूरे मामले और शिकायत पर नए सिरे से सुनवाई करेगा। मामले की अगली आधिकारिक सुनवाई 29 सितंबर तय की गई है।