राहुल गांधी और विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को निर्वाचन आयोग मुख्यालय जाने से पहले ही रोक दिया गया, जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेता धरने पर बैठ गए। पुलिस ने बाद में कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।