अभिनेता पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने की पूछताछ, टाइगर ने दी अहम जानकारियां
मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। इसी सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेता का आधिकारिक बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस ने टाइगर से यह जानने की कोशिश की कि क्या उन्हें इस घटना से पहले किसी प्रकार की धमकी मिली थी या उन्हें किसी रंजिश की आशंका थी। अभिनेता ने स्पष्ट किया कि उन्हें हमले से पहले कोई चेतावनी नहीं मिली थी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जुहू स्थित पार्क के पास बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में पुलिस अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।