केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी बोले- अपनी ऊर्जा जरूरतों और बाजार के लाभ के आधार पर फैसले लेता है भारत
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने रूस से कच्चे तेल की खरीद में आई हालिया कमी को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने साफ किया है कि इस बदलाव के पीछे अमेरिका या किसी अन्य देश का कोई कूटनीतिक या राजनीतिक दबाव नहीं है। भारत पूरी तरह से अपनी घरेलू ऊर्जा आवश्यकताओं, व्यावसायिक मुनाफे और वैश्विक बाजार में मिलने वाली कीमतों एवं छूट के आधार पर आयात के निर्णय लेता है। जब अन्य बाजारों से प्रतिस्पर्धी दर पर तेल उपलब्ध होता है, तो रिफाइनरियां उसके अनुसार अपनी खरीद में बदलाव करती हैं। सरकार की प्राथमिकता देश के उपभोक्ताओं को सस्ती और निरंतर ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करना है।