November 1, 2026

दिल्ली में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत 74 अपराधी गिरफ्तार

0
delhi-police-seize-firearms-drugs-cash-and-arrest-74-in-op-shastra

दिल्ली के रोहिणी जिले में अवैध हथियारों और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए गए चार दिवसीय ‘ऑपरेशन शस्त्र’ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस की 16 टीमों ने 74 आरोपियों को धर दबोचा। इनके पास से 20 अवैध हथियार, अत्याधुनिक पिस्टल, कारतूस और प्रतिबंधित चाकू बरामद किए गए हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और जुए की नकदी भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार कई आरोपी अंतरराज्यीय अपराधों में शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *